{"_id":"59b183f44f1c1bf77f8b4d41","slug":"71504805876-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया की ठोकर से मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पहिया की ठोकर से मैकेनिक की मौत
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली के आईटीआई के पास बुधवार की रात चार पहिया की ठोकर लगने से घायल मैकेनिक की मौत हो गई। सुधीर यादव भटवलिया चौराहे का रहने वाला था। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की।
भटवलिया का रहने वाला सुधीर मैकेनिक था। जरूरत के हिसाब से वह लोगों के घरों में जाकर बिजली बनाने का कार्य करता था। बुधवार की रात आठ बजे वह टहलने के लिए आईटीआई चौराहे पर गया था। उसी दौरान किसी चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटा धन्नू और बेटी सिद्धि कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। सुधीर दो भाइयों में बड़ा था। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि चार पहिया की ठोकर से मैकेनिक की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।