फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सफाई कर्मियों की मांगों को अफसर कर रहे अनदेखी

सफाई कर्मियों की मांगों को अफसर कर रहे अनदेखी

Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की मांगों को अफसर कर रहे अनदेखी
देवरिया। सफाई कर्मचारियों का धरना विकास भवन में दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने को दो संगठनों ने अपना समर्थन दिया। कर्मचारियों ने मांग पूरा नहीं होने तक धरना जारी रखने और सफाई कार्य से बहिष्कार होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राजभर ने कहा कि सफाई कर्मचारी की मांगों के निस्तारण पर जिला पंचायतराज अधिकारी रूचि नहीं ले रहे हैं। जिम्मेदार अफसरों की मनमानी से कर्मचारी तंग आ चुके हैं। शुक्रवार को जनपद के सभी सफाईकर्मी कार्य बहिष्कार कर धरना में शामिल होंगे। अगर समस्याओं का निस्तारण पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ तो डीपीआरओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिलामंत्री शौकत अली ने कहा कि अगर नियम विरुद्ध तरीके से संबद्ध सफाई कर्मियों को कार्यालय से तत्काल नहीं हटाया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। ग्राम विकास मिनीस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय सिंह और राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह समर्थकों के साथ धरने में शामिल होकर समर्थन दिया। इस दौरान संजय गौतम, गिरीश गोड़, शांति स्वरूप तिवारी, अखिलेश्वर नाथ तिवारी, धर्मेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed