फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सर्विस केबिल फॉल्ट, रामगुलाम टोला इलाके में बिजली गुल

सर्विस केबिल फॉल्ट, रामगुलाम टोला इलाके में बिजली गुल

Sat, 22 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सर्विस केबिल फॉल्ट, रामगुलाम टोला इलाके में बिजली गुल
देवरिया। बिजली के टेक्निकल फॉल्ट से 15 हजार से अधिक आबादी रातभर अंधेरे में रही। उपभोक्ताओं ने महकमे के खिलाफ नाराजगी जताई है। सड़कों पर अंधेरा रहने से महिलाओं और बुजुर्गों को मॉर्निंग वॉक का इरादा छोड़ना पड़ा। पानी की किल्लत सुबह लोगों के लिए मुसीबत बन गई। सुबह 7.45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद मोहल्लेवासियों को राहत मिलीं।
विज्ञापन

पुरवा सब-स्टेशन से रामगुलाम टोला और भीखमपुर रोड इलाके में बिजली की आपूर्ति होती है। शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद टेक्निकल फॉल्ट से सर्विस केबल जल गया। इसके चलते 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई बाधित हो गई। संकटमोचन नगर, शास्त्रीनगर पूर्वी, गायत्रीपुरम आदि मोहल्लों में बिजली गायब हो गई। विभिन्न इलाकों के स्ट्रीट लाइट्स बुझ गए। सड़कों और गलियों में अंधेरा फैल गया। कुछ घंटे के बाद इन्वर्टर जवाब दे दिए। सुबह उठने के बाद बुजुर्ग और महिलाएं मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं, लेकिन मोहल्लों की सड़कों पर अंधेरा रहा इसके चलते अधिकांश महिलाएं वापस घरों में लौट आईं। लॉन और छतों पर टहल कर कसर पूरी की। घरों की टंकियों से पानी खत्म हो गया। पानी के लिए लोग परेशान हो गए। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयारियों में मुसीबत बढ़ गईं। हैंडपंप के पानी से कामकाज निपटाया। इस बाबत एसडीओ सचिन सिन्हा ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट से खराबी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed