{"_id":"5968f7ee4f1c1b1c678b466b","slug":"71500051438-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गांवों में तैनात सफाई कर्मियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई है। आंदोलन की चेतावनी दी है। पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले विकास भवन परिसर में हुई बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायतराज अधिकारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था, लेकिन आज तक एक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया है। निलंबित कर्मचारियों की बहाली नहीं की गई है। पंचायत कार्यालय में संबद्ध कर्मचारियों की तैनाती नहीं की जा रही है। जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मंत्री शौकत अली ने कहा कि सफाई कर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मोहन लाल शर्मा, रामचंद्र, कमल चंद्र, दयाल दास, छोटेलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।