{"_id":"6ae398535accfefa6806b247","slug":"food-safety-department-raids-sweet-shops-10-samples-collected-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1502139-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा,10 नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा,10 नमूने लिए गए
Fri, 30 Oct 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
मिठाई के कारखाने की जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
देवरिया। बाजार में दिवाली से पहले ही धंधेबाजों ने मिलावटी मिठाइयां भर दी हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले भर में मिठाई की बड़ी दुकानों पर छापा मारा और संदेह होने पर छेना, लड्डू, बेसन आदि के 10 नमूने लिए।
साल भर में जिले में मिठाई, पनीर, खोवा आदि के 60 नमूने फेल हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को त्योहार में मिठाई खरीदते समय विशेष सावधानी रखनी होगी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर दिवाली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अंतरजनदीय खाद्य सचल दल का गठन किया है।
बृहस्पतिवार को अलग-अलग टीमों ने स्वीट संसार स्वीट्स, शिवशक्ति स्वीट्स, कनक स्वीट्स (सिविल लाइंस), कनक स्वीट्स (गोरखपुर ओवरब्रिज), तिरुपति बालाजी स्वीट्स, पूजा स्वीट्स, स्टार बेकर्स, गोकुल स्वीट्स (सलेमपुर), बीकानेर स्वीट्स (स्टेशन रोड) तथा संजय यादव के लड्डू कारखाने की जांच की।
विज्ञापन
जांच के दौरान मिठाई निर्माण स्थलों की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण, कच्चे माल की खरीद, स्वच्छ उपकरणों के इस्तेमाल, पेस्ट कंट्रोल और उससे संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की गई।
इसके अलावा मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रंग, चांदी के वर्क, खोया और दूध की गुणवत्ता, खाद्य लाइसेंस तथा खुदरा दुकानों पर मिठाइयों की उपयोग अवधि (यूज-बाई डेट) की भी जांच की गई। टीमों ने गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर विभिन्न प्रतिष्ठानों से बूंदी के लड्डू, खोवा मिठाई, छेना मिठाई, कराची हलवा, बेसन और बेसन के लड्डू के कुल 10 नमूने एकत्र किए गए।