फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीआईएससीई बोर्ड ः 10वीं में उर्विजा पांडेय टॉपर

सीआईएससीई बोर्ड ः 10वीं में उर्विजा पांडेय टॉपर

Mon, 14 May 2018 10:58 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
सीआईएससीई बोर्ड ः 10वीं में उर्विजा पांडेय टॉपर
पहले दस स्थानों पर आठ लड़कियां शामिल - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। आईसीएसई बोर्ड की 10वीं, 12वीं के नतीजे सोमवार को घोषित हुए। रिजल्ट देखकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। 10वीं की परीक्षा में जिले में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी। पहले छह स्थानों पर लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ीं। शहर के राघवनगर निवासी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुकई परसिया के सहायक अध्यापक प्रवीन पांडेय की इकलौती बेटी उर्विजा पांडेय ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। शहर की ही निकिता अग्रवाल दूसरे, कृतिका त्रिपाठी तीसरे, रिशिका अग्रवाल चौथे एवं सौम्या त्रिपाठी पांचवें स्थान रहीं।
विज्ञापन

सोफिया सेकेंडरी स्कूल की छात्रा उर्विजा के घर सोमवार को खुशी का माहौल था। पिता प्रवीन पांडेय, माता वंदना पांडेय, दादी गायत्री पांडेय के खुशियों का ठिकाना नहीं था। हर आने-जाने वालों को वह मिठाई खिलाकर बधाई स्वीकार कर रहे थे। गोरखपुर में एक कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी में जुटी उर्विजा ने बताया कि पेपर अच्छे हुए थे, लेकिन जिले में सर्वोच्च स्थान पाने की उम्मीद नहीं थी। अच्छे प्रतिशत से पास होने की आशा थी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की पढ़ाई पर फोकस, तारतम्यता न तोड़ने, टीचर्स के हिसाब से चलने को अपनाया जाए तो अन्य छात्र भी अच्छे अंकों से पास हो सकते हैं। अभी पहला लक्ष्य आईआईटी में प्रवेश लेना है ताकि इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान दे सकूं। मोहन रोड निवासी राजेश अग्रवाल एवं श्रुति अग्रवाल की पुत्री निकिता ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया है। निकिता और उर्विजा दोनों एक साथ गोरखपुर में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही हैं। पिता राजेश ने बताया कि शुरू से ही निकिता पढ़ाई में अव्वल रही है। चौथे स्थान पर आईं रिशिका अग्रवाल वर्तमान में पिलानी में इंजीनियरिंग की ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहीं हैं। पिता सुमित अग्रवाल ने बताया कि बिना कोचिंग किए हाईस्कूल में अच्छे नंबरों से पास होकर परिवार का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन



पहले दस स्थानों पर आठ लड़कियां शामिल
आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में पहले 10 स्थानों में खास बात यह है कि इसमें आठ लड़कियां शामिल हैं। प्रथम उर्विजा पांडेय के बाद निकिता अग्रवाल 95.6, कृतिका त्रिपाठी 95.2, रिशिका अग्रवाल 95, सौम्या त्रिपाठी 94.8, रिशिता सिंह 94, उत्तम वर्मा 93.8, साक्षी सिंह 93.4, सत्यम सिंह 93.2 और दसवें स्थान पर निकिता रानी ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिटिल फ्लावर स्कूल के अभिषेक व पुष्कर ने लहराया परचम
सलेमपुर। नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल के हाईस्कूल के छात्र अभिषेक बर्नवाल व इंटर के छात्र पुष्कर बर्नवाल ने आईसीएसई की परीक्षा में परचम लहराया है। अभिषेक बर्नवाल को 95.5 व पुष्कर बर्नवाल को 89.25 प्रतिशत अंक मिले। हाईस्कूल के आशुतोष द्विवेदी को 94, सुमित कुशवाहा को 92.2, प्रसन्ना वर्मा को 92.2, अश्वनी कुशवाहा को 91, सद्दाम हसन लारी को 90.4, अभिषेक वर्मा को 89, अजित कुमार यादव 88.8, अंकित कुमार सिंह 88.4 व अमन अंसारी को 88. 2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इंटर के छात्र शक्ति सिंह 87.25, तानवी पांडेय को 83.25, साक्षी सिंह को 80.25, ख्याति प्रज्ञा को 79.75, प्रकाश गुप्ता को 75.75 व शशांक मणि त्रिपाठी को 74.75 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। पुष्कर बर्नवाल ने अच्छे अंक पाने पर कहा कि वह आईएएस बनना चाहता है। पुष्कर के पिता की नगर में रजाई-गद्दे की दुकान है। अभिषेक बर्नवाल मईल थाना क्षेत्र के पनिका बाजार का रहने वाला है। उसके पिता मस्कट में रहते हैं। सुमित कुशवाहा मईल थाना क्षेत्र के धर्मेर महिलियां गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed