फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 दिन बाद भी नही लगा बरठाबाबू का ट्रांसफार्मर

24 दिन बाद भी नही लगा बरठाबाबू का ट्रांसफार्मर

Wed, 11 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
24 दिन बाद भी नही लगा बरठाबाबू का ट्रांसफार्मर
सलेमपुर। प्रदेश सरकार भले ही 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा कर रही है, लेकिन यह दावा हवाहवाई साबित हो रही है। इसका उदाहरण बरठाबाबू गांव है। जला ट्रांसफार्मर 24 दिन बाद भी नहीं बदला गया है। इसके चलते गांव के लोग अंधेरे में हैं। इसको लेकर ऊर्जा मंत्री व विभागीय उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत गांव के लोगों ने की। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से नाराज गांव वालों ने कनेक्शन कटवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक के बरठाबाबू गांव में सतरांव सब स्टेशन से बिजली मिलती है। इस गांव का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 24 दिन पहले जल गया। ओवरलोड के चलते मार्च से अब तक कई ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। इसको ठीक करने के लिए क्षमता वृद्धि कर 63 केवीए कर दिया गया। 29 मई को क्षमता वृद्धि कर दी गई। 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने के इंडेंट फार्म पर एसडीओ बरहज हस्ताक्षर नहीं किया। इससे नाराज जेई उमाशंकर यादव ने एक्सईएन सलेमपुर से शिकायत की। एक्सईएन ने इंडेंट पर हस्ताक्षर कर दिया। इसके बावजूद एसडीओ बरहज ने हस्ताक्षर को लेकर लटकाए रखा। एक सप्ताह पूर्व काफी दबाव के बाद एसडीओ ने हस्ताक्षर कर दिया। अब स्टोर के लोग ट्रांसफार्मर नहीं होने का बहाना बना रहे हैं। ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव अंधेरे में है। नवरात्र व दशहरा में गांव अंधेरे में रहा। विभाग दीवाली भी अंधेरे में रखना चाहता है। इससे नाराज लोगों ने कनेक्शन कटवाने का निर्णय लिया है। इस बाबत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर नहीं है। आने के बाद लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed