फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीएम और एसपी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

डीएम और एसपी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 12 Sep 2017 07:31 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
डीएम और एसपी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
देवरिया। अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस पर आरोपित को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि इसके चलते जान माल की धमकी दे रहा है। इसके विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे। एडीएम प्रशासन को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ता अमरनाथ तिवारी को धमकी दिए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। गौरतलब है कि इस मामले में कोतवाली में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन कार्रवाई करने के बजाए पुलिस खामोश है। इसके चलते आरोपित के हौसले बुलंद हैं। वह अधिवक्ता को सोमवार की रात को दोबारा धमकी दिया। जिसमें केस की पैरवी करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। साथी को दोबारा धमकी दिए जाने पर अधिवक्ता भड़क गए। उनका कहना था कि कोतवाली पुलिस हर मामले में ढीला रवैया अपना रही है। कानून व्यवस्था बदतर है। इसके चलते अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कानून से डरने के बजाए खुलेआम धमकी दे रहे हैं। इसके चलते पीड़ित परिवार के लोगों में खौफ है। इस दौरान सिंहासन गिरि, सुशील मिश्र, राधाकृष्ण शुक्ल, नितेश पांडेय, अरूण उपाध्याय, शिव प्रकाश तिवारी, करूणानिधि, अशोक तिवारी, अजीत तिवारी, शेषनाथ तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed