{"_id":"597239d14f1c1b4b738b4812","slug":"61500658129-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों ने पॉवर हाउस में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों ने पॉवर हाउस में जड़ा ताला
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती को लेकर व्यापार मंडल पकड़ी बाजार ने पॉवर हाउस पर जमकर हंगामा किया। नाराज व्यापारियों ने पॉवर हाउस में ताला जड़ दिया। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं रुद्रपुर में रात में फाल्ट होने पर बिजली विभाग कर्मचारियों की कमी बता कर तार ठीक करने से इंकार कर रहा है।
शुक्रवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिपुरेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारी कुसुम्हा में स्थित पॉवर हाउस पर पहुंचे। व्यापारियों का गुस्सा देख बिजली कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग गए। व्यापारियों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आपूर्ति बार बार बाधित हो जा रही है। जिम्मेदार फाल्ट तार को बदलने में एक सप्ताह का समय लगा दे रहे है। नगर में शाम को फाल्ट होने पर 24 घंटे बाद ही मोहल्ले के लोगों को बिजली मिल रही है। ऐसे में लोग बिजली बिना बेहाल है। रात में बिजली गायब होने पर उमस से लोगों चैन की नींद तक नहीं सो पा रहे हैं। पॉवर हाउस पर हंगामा कर रहे लोगों को एसआई जितेंद्र सिंह ने शांत कराया। इसके बाद बिजलीघर का ताला खुला। इस दौरान गौतम जायसवाल, श्याम बिहारी यादव, विनोद गुप्ता, उमेश, प्रिंस वर्मा, सुभाष जायसवाल, अजीत दूबे आदि मौजूद रहे।