फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   55.30 per cent polling in second phase

दूसरे चरण में 55.30 फीसदी मतदान

Wed, 14 Oct 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Wed, 14 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में 55.30 प्रतिशत मतदान हुआ। छिटपुट हंगामे और मामूली अव्यवस्थाओं के बीच 3.46 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

चुनाव के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पहले चरण के मुकाबले तीन फीसदी मतदान कम हुआ। 

 गौरीबाजार, बैतालपुर, देवरिया सदर और रुद्रपुर ब्लाक में जिला पंचायत के 17 और बीडीसी के 430 पदों के लिए 2217 प्रत्याशी मैदान में हैं। चारों ब्लाकों के कुल 407 बूथों और 1073 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। 

रुद्रपुर, देवरिया और गौरीबाजार इलाके में प्रत्याशियों के समर्थकों में लाइन लगाने, गलत वोटिंग कराने और अन्य आरोपों प्रत्यारोपों को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट और हंगामा होता रहा।

 पुलिस फोर्स ने बवाल करने वालों को खदेड़ कर मामले को शांत कराया। हालांकि पुलिस ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा कुछ जगहों पर प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते भी लोगों ने हंगामा किया। शाम पांच बजे तक 6.26 लाख मतदाताओं में से 3.46 लाख मतदाताओ वोट डाला। 

देर रात तक स्ट्रांग रूम में बैलेट बाक्स जमा करने के लिए पीठासीन अधिकारी खड़े रहे। 

 जिला  निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से  हुआ है। पहले चरण के मुकाबले कमियां काफी हद तक दूर कर ली गई हैं। अगले चरण में अव्यवस्थाओं को पूरी तरह दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed