फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   54751 matters solved in national lok adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 54,751 वाद निस्तारित

Sun, 13 Nov 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
54751 matters solved in national lok adalat
दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दे? - फोटो : DEORIA
राष्ट्रीय लोक अदालत में 54,751 वाद निस्तारित
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 21.49 करोड़ का समझौता किया गया
दीवानी कचहरी में उमड़े वादकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 54,751 वादों का निस्तारण किया। इसको लेकर वादकारियों की भीड़ उमड़ी रही।
जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जय प्रकाश यादव, लोक अदालत नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इशरत परवीन फारुकी ने फीता काटकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं अन्य विभागों द्वारा 54,751 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 21,49,53,685 ( इक्कीस करोड़ उनचास लाख तिरपन हजार छह सौ पचासी) रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की सुनवाई
डीएम ने स्टांप ड्यूटी से जुड़े वाद का किया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वादों की सुनवाई की। जिलाधिकारी ने स्टांप के एक प्रकरण में 6,40,921 रुपये अधिरोपित करने का आदेश दिया और प्रतिवादी पर 500 रुपये का जुर्माना कर प्रकरण का निस्तारण किया।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार बनाम सुरजावती देवी मामले में प्रतिवादी को शुल्क के रूप में 4,18,550 रुपये, कमी निबंधन शुल्क के रूप में 83,750 रुपये, ब्याज के रूप में 1,38,121 तथा जुर्माने के रूप में 500 रुपये अर्थात 6,40,921 अधिरोपित कर मामले का निस्तारण किया। स्टांप ड्यूटी से संबंधित प्रकरण 14 जुलाई 2021 से जिलाधिकारी के न्यायालय में प्रक्रियाधीन था। प्रतिवादी ने अधिक जुर्माने से बचने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में कम स्टांप शुल्क व निबंधन शुल्क जमा करने पर सहमति व्यक्त की और मामले का निस्तारण करने के लिए आवेदन किया था।
मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न राजस्व न्यायालयों में सुनवाई की गई। इस दौरान 24,515 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। 6,50,921 की राशि का सेटेलमेंट किया गया। 14,811 प्रकरण राजस्व से संबंधित थे।

क्रिमिनल कंपाउंडेबल मामलों की संख्या 1117 थी। इसमें दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जलकर से जुड़े 4,929 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 3,654 प्रकरण अन्य मामलों का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed