फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   54 secondary schools received answer sheets

Deoria News: 54 माध्यमिक विद्यालयों को मिलीं उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 14 Feb 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
54 secondary schools received answer sheets
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के तहत जिले को करीब 10 लाख से उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं। इनका वितरण तहसील बार किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को जीआईसी से इसका वितरण किया जाएगा। इसके लिए तहसीलवार अलग-अलग दिवस निर्धारित किए गए हैं। बृहस्पतिवार को देवरिया सदर क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में इसका वितरण प्रारंभ भी कर दिया गया। 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को जनपद स्तर पर अंतिम रुप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से यहां बनाए गए कुल 179 केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के अलावा जिले को कुल 26 सेक्टर में बांटकर तीन सुपर जोनल, छह जोनल, 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट, हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। इधर परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजने का कार्य बृहस्पतिवार को प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने बताया कि परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2025 की उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज से बृहस्पतिवार से वितरित करना प्रारंभ कर दिया गया। इस दौरान देवरिया सदर क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों को यह दी गईं। सदर क्षेत्र में कुल 55 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से शाम तक 54 केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों व कर्मचारी उत्तर पुस्तिकाएं ले गए हैं। 14 फरवरी को सलेमपुर व रुद्रपुर तहसील क्षेत्र व 15 फरवरी को भाटपाररानी व बरहज तहसील क्षेत्रों के माध्यमिक विद्यालयाें में इसका वितरण किया जाएगा। समस्त केंद्र व्यवस्थापक उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त किए जाने के लिए अनिवार्य रुप से वाहक का नाम व हस्ताक्षर प्रमाणित करते हुए अपने विद्यालय के लेटर पैड पर भेजेंगे। अन्यथा की स्थिति में उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed