फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मजदूर हितैषी है भाजपा सरकार: स्वामी प्रसाद

मजदूर हितैषी है भाजपा सरकार: स्वामी प्रसाद

Thu, 18 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मजदूर हितैषी है भाजपा सरकार: स्वामी प्रसाद
मजदूर हितैषी है भाजपा सरकार : स्वामी प्रसाद
विज्ञापन


श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को पांच लाख तक बीमा देगी सरकार
भाटपाररानी में स्कूल का श्रम मंत्री ने किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार को खेत-मजदूर हितैषी करार दिया है। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, दैनिक कार्य करने वालों को श्रम विभाग में पंजीयन कराने का आह्वान किया है। कहा कि सरकार के पास मजदूरों के हित की तमाम योजनाएं हैं, लेकिन इसके लाभ के लिए उन्हें विभाग में पंजीयन कराना जरूरी होगा।

श्रम मंत्री गुरुवार को क्षेत्र के बेलही मठ में रामनरेश कुशवाहा इंटर कॉलेज के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के खेतिहर मजदूरों, लघु एवं सीमांत किसानों, मजदूरों, ठेला, खोमचा लगाने वालों, नाई, धोबी, मोची आदि को अब श्रम विभाग कार्यालय में पंजीयन कराने पर हादसे में मृत्यु होने की दशा में पांच लाख तक की मदद परिजनों को प्रदेश सरकार देगी। दुर्घटना में घायल होने पर दो लाख तक के बीमा का लाभ मिलेगा। ऐसा पहली बार प्रदेश सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे विद्यालयों के जरिए दृढ़ संकल्प के जरिए बच्चों खासकर बेटियों को शिक्षित करें। इससे आपके परिवार समाज और देश का विकास होने में मदद मिलेगा। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि यह क्षेत्र पिछड़ा है। यहां सड़कों का अभाव है। स्कूल खुल जाने से अब तेजी से विकास होगा। प्रबंधक प्रियंका कुशवाहा ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान बसपा के सभाकुंवर, अश्विनी सिंह, संतोष पटेल, अशोक चौरसिया, सुनील कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, राजेश साह, दिनेश गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed