{"_id":"59a9a3794f1c1b53738b4ba1","slug":"51504289657-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह शिक्षकों का एक वार्षिक वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह शिक्षकों का एक वार्षिक वेतन बाधित
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बीएसए उपेंद्र कुमार ने शुक्रवार को चार विद्यालयों की जांच की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थिति खराब देख बीएसए ने यहां के छह शिक्षकों का वार्षिक वेतन वृद्धि बाधित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय बड़हरा की सहायक अध्यापक का एक दिन का वेतन काट दिया।
शुक्रवार को बीएसए उपेंद्र कुमार सदर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़हरा पहुंचे। यहां अध्यापकों की फोटो कमरों और उपस्थिति पंजिका में नहीं मिली। इसके साथ ही दीवाल पर पुराने अधिकारियों का नाम और नंबर अंकित पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। शिक्षा की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं थी। इस पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय बड़हरा में सहायक अध्यापक आशा परवीन बिना अवकाश स्वीकृत कराए नहीं आई थी। उनका एक दिन का वेतन काट दिया। नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति कम होने पर नाराजगी जाहिर की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पगरा में सुबह साढ़े नौ बजे तक मध्याह्न भोजन पंजिका में छात्रों की संख्या का अंकन नहीं था। विद्यालय परिसर काफी गंदा था। उन्होंने प्रधानाध्यापक विंदा राय, सहायक अध्यापक उर्मिला दीक्षित, शकीला बानो, फरजान खातून, सुषमा राय, नेहा सिंह का एक वर्ष का वेतन वृद्धि रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय पगरा में अनिता श्रीवास्तव ने दो सितंबर का भी हस्ताक्षर बना दिया था। इस पर उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।