फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जांच के बाद तुरंत मिलेगा बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

जांच के बाद तुरंत मिलेगा बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

Thu, 27 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
जांच के बाद तुरंत मिलेगा बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
देवरिया। अब जांच के तुरंत बाद बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी दंडित होंगे। समेकित शिक्षा के अंतर्गत लगने वाले मेडिकल एसेसमेंट कैंप में छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों की नि:शुल्क जांच होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सुजीत कुमार ने कैंप की तैयारियों की समीक्षा की। कैंप में चिकित्सा विभाग के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को भाग लेने का निर्देश दिया गया। बीएसए उपेंद्र कुमार से डीएम ने कहा कि वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम बनाएं। ताकि इसके सदस्य हर कैंप में मौजूद रहें। मेडिकल एसेसमेंट कैंप पांच तहसीलों के साथ ही जिला मुख्यालय पर दो जगह लगेगा। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसएन सिंह ने कहा कि कैंप के लिए डॉक्टर का पैनल बनाया जा रहा है। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा, ईएनटी सर्जन, आई सर्जन, साइकोलाजिस्ट शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि कैंप की सफलता के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक कराई जाएगी। बैठक में डीसी समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह, पीडी रवींद्र राय, डीपीओ केएम पांडेय, बीईओ प्रभात श्रीवास्तव, डीएन चंद, पंकज कसंह, शैलेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed