{"_id":"5978dcee4f1c1b1a348b463d","slug":"51501093102-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महकमा जागा, ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, सप्लाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महकमा जागा, ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, सप्लाई शुरू
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कांशीराम आवास के लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद बिजली महकमा हरकत में आया। आनन-फानन में बुधवार दोपहर में ट्रांसफार्मर पहुंच गया। हालांकि कर्मचारियों के गायब होने से ट्रांसफार्मर को उतारा नहीं जा सका। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
पुरवा ढाबा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर तरफ कांशीराम आवास है। 500 से अधिक परिवार रहते हैं। टेक्निकल फॉल्ट से कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया। ‘अमर उजाला’ ने नागरिकों की दिक्कतों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद कांशीराम आवास में रहने वाली सलमा खातून, मीरा, कमला, नजबुन, शमीमुन, खुदैजा, मदीना, गीता, संगीता, शोभा, कुंती आदि ने दिन में दोपहर 12 बजे बिजली महकमे के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर बदलने का दावा खोखला साबित हो रहा है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकारियों की उदासीनता से सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। पानी तक के लिए लोग तरस रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी दी। इसके बाद एसडीओ सचिन सिन्हा वर्कशॉप में पहुंचे और ट्रांसफार्मर को ठीक कराया। इसके बाद ट्रांसफार्मर को कांशीराम आवास में लगाने के लिए भिजवाया, लेकिन ट्रांसफार्मर उतरने से पहले गायब हो गए।