{"_id":"5c1e76f9bdec2256c0652bff","slug":"50-new-health-welness-center-will-be-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुलेंगे 50 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खुलेंगे 50 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर
Sat, 22 Dec 2018 11:10 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। लोगों को स्वस्थ्य और निरोगी काया देने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 50 हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलेंगे। ये वेलनेस सेंटर जिले की 10 सीएचसी, 10 न्यू पीएचसी और 30 एएनएम सेंटर पर स्थापित किए जाएंगे। यहां मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को प्रारंभिक स्तर पर ही चिह्नित कर दवा, उपचार व परामर्श दिया जाएगा। चिह्नित केंद्रों को हाईटेक बनाया जाएगा और आधुनिक मशीनें लगेगी। शासन ने इसके लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
ग्राम स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित करने पर जोर दिया है। बिहार बार्डर से सटे स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया है। पीडब्लूडी को भवनों का मरम्मत कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पीडब्लूडी चिह्नित भवन के मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन करोड़ रुपये प्रथम किस्त प्राप्त हुआ है।
प्राथमिक स्तर पर सात सेवाएं मिलेगी
देवरिया। हेल्थ वेलनेस सेंटर पर गर्भावस्था, शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु जन्म देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवाएं, अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोग का प्रबंधन, वृद्धावस्था में होने वाले रोगों की जांच और उपचार होगा।
विज्ञापन
इन अस्पतालों का हुआ चयन
देवरिया। लार सीएचसी, बैतालपुर पीएचसी, गौरीबाजार सीएचसी, देवरिया सदर पीएचसी, रुद्रपुर सीएचसी, भागलपुर पीएचसी, भटनी पीएचसी, रामपुर कारखाना पीएचसी, देसही देवरिया सीएचसी, न्यू पीएचसी भलुअनी, खुखुन्दू, कुसमहा, महुई संग्राम, तरकुलवा, कंचनपुर, महेन, खोड़ा, धौला पंडित, पैना, बरहज और इन अस्पतालों के अंतर्गत आने वाले 30 एएनएम सेंटर को शामिल किया गया है।
पीएचसी पर नौ लाख होंगे खर्च
देवरिया। गांवों में बने एनएम सेंटर अधिकांश बंद हैं। यहां पर हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। एक एनएम सेंटर भवन को उच्चीकरण करने के लिए सात लाख और सीएचसी, पीएचसी तथा न्यू पीएचसी पर हेल्थ सेंटर वेलनेस भवन पर नौ लाख रुपये खर्च होंगे। पीडब्लूडी विभाग को इसकी जिम्मेदारी मिली है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को तैनात कर अपना उपकरण लगाएगा।
वेलनेस सेंटर पर होंगे चार कर्मचारी
देवरिया। हेल्थ वेलनेस सेंटर पर एक कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), टेक्निशियन, आशा, एएनएम की तैनाती होगी। इनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। बीमारी की जांच के बाद सीएचसी स्तर पर तैनात डॉक्टरों से सुझाव लेकर इलाज करेंगी।