{"_id":"605a36fe8ebc3e8d1a154019","slug":"5-sample-collected-15-kg-khowa-get-ruined-deoria-news-gkp3895346147","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थ के पांच नमूने लिए, 15 किग्रा खोवा कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थ के पांच नमूने लिए, 15 किग्रा खोवा कराया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य पदार्थ के पांच नमूने लिए, 15 किग्रा खोवा कराया नष्ट
देवरिया। होली त्योहार को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को सलेमपुर व भाटपाररानी में छापा मारा। इस दौरान पांच नमूने लिए। साथ ही 15 किग्रा खोवा नष्ट कराया। 2,59,500 रुपये का खाद्य पदार्थ होल्ड करते हुए दुकान की अभिरक्षा में दे दिया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि सलेमपुर के मझौलीराज तिराहा के समीप मिठाई के गोदाम में बड़ी मात्रा में खोवा, रसगुल्ला, सोनपापड़ी बिक्री के लिए संग्रहीत की गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ वहां छापा मारा। यहां से तीन नमूने लिए गए। यहां लगभग 30 किग्रा लाल खोवा, 570 किग्रा सफेद खोवा, 180 किग्रा रसगुल्ला, 210 किग्रा सोनपापड़ी थी। मिठाई की रिपोर्ट आने तक होल्ड करते हुए विक्रेता की अभिरक्षा में दे दिया। 15 किग्रा खोवा नष्ट कराया गया। इसके बाद टीम भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के खाद्य तेल के एक स्टाकिस्ट के प्रतिष्ठान से शाही परिवार सरसों तेल व क्लासिक ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल के दो नमूने लिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल आदि शामिल रहे।
अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जनपद में खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पांच नमूने लिए गए। नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई त्योहार तक चलेगी।