{"_id":"61535c7b8ebc3e624f62d2ac","slug":"5-injured-in-separate-road-accidents-salempur-news-gkp4109798170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच घायल, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में पांच घायल, तीन की हालत गंभीर
लार। थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर हुए हादसों में बाइक सवार समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लार सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने एक बाइक को कब्जे लिया है।
रावतपार रघेन गांव पूर्व प्रधान शेषमुनी यादव की बेटी विनीता यादव गांव के सामने लार-भाटपाररानी मार्ग से घर जा रही थी। लार की तरफ से आई बाइक की चपेट में आ गई। सड़क के किनारे खड़े ज्ञान प्रकाश गोंड भी घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक गड्ढे में पलट गई। बाइक सवार को भी हल्की चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तीनों को सीएचसी लार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने विनीता और ज्ञान प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार को उपचार के बाद घर भेज दिया। दूसरी तरफ लार हरिजन बस्ती निवासी राधिका देवी किसी काम से पीपरा चौराहे पर सड़क पार कर रही थीं। मेहरौना की तरफ से आ रही बाइक ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने बाइक सवार व महिला को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक का उपचार चल रहा है। वह हेलमेट नहीं पहना था। डॉक्टर के मुताबिक, राधिका देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।