{"_id":"620fea81a8a9b97a6e1a9f95","slug":"5-booked-in-crime-against-woman-deoria-news-gkp427392919","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर शादी रचाने वाले युवक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर शादी रचाने वाले युवक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसा देकर शादी रचाने वाले युवक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
देवरिया। शहर के एक मोहल्ले की महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गर्भपात समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद अंसारी रोड निवासी युवक की दुकान पर आते-जाते समय उसकी पहचान हो गई। जनवरी में युवक दिल्ली ले गया और मंदिर में शादी की। उसके बाद नकदी, जेवर और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया है।
कोतवाली पुलिस को महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी 2014 में एक युवक से हुई थी। शादी के छह माह बाद पति की मौत हो गई। घटना के चार साल बाद एक व्यक्ति से जान पहचान हो गई। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को भी थी। 10 जनवरी 2022 को शादी करने के लिए युवक दिल्ली ले गया और कमरा लेकर साथ में रहने लगा। 14 जनवरी को युवक ने दिल्ली में ही एक मंदिर में शादी की और विदेश जाने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया। आठ फरवरी को दिल्ली में छोड़कर युवक फरार हो गया। किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता ने युवक सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। इस मामले पुलिस ने शहर के अंसारी रोड निवासी अमन बरनवाल और उसकी मां, पिता सतीश बरनवाल, जीजा निशांत, बहन स्वाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न, गर्भपात कराने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।