फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   45 ward boy not in emergency

वार्ड ब्वॉय ड्यूटी से नदारद, 45 मिनट नहीं हुई मरहम-पट्टी

Sun, 07 Jul 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
45 ward boy not in emergency
जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर स्ट्रेचर नही होने के चलते वृद्घ महिला को इलाज के लिए टांग कर ले जाते घ? - फोटो : DEORIA
वार्ड ब्वॉय ड्यूटी से नदारद, 45 मिनट नहीं हुई मरहम-पट्टी
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी का हाल, मरीज छटपटाते रहे फार्मासिस्ट व डॉक्टर ने पट्टी बांधने की नहीं उठाई जहमत
देवरिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार दोपहर ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय व स्वीपर लापता थे, मरीज छटपटाते रहे थे। रक्तस्राव और चीख पुकार से भी चिकित्सक और फार्मासिस्ट का दिल नहीं पसीजा। करीब 45 मिनट बाद वार्ड ब्वाय पहुंचा, तब जाकर घायलों को पट्टी बांधी गई।

रविवार को दोपहर करीब एक बजे खुखुंदू कस्बे में हुई मारपीट में जख्मी चोकट (50) उनके पुत्र बबलू (22), बेटी बबली (18) और रीना (16) को लेकर पुलिस जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची। घायलों के सिर व पैर से खून निकल रहा था। यहां कोई मरहम पट्टी करने वाला नहीं था। पुलिसकर्मी बार-बार पट्टी बांधने के लिए बोल रहे थे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय और स्वीपर के लापता होने का हवाला देकर फार्मासिस्ट व चिकित्सक ने इंतजार करने की बात कही। यही हाल दुर्घटना में घायल होकर आए अन्य लोगों का भी था। फार्मासिस्ट दोनों कर्मचारियों के मोबाइल पर बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन किसी का नंबर रिसीव नहीं हो रहा था। नाराज लोगों ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए डॉक्टर और कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। लोगों के तेवर देख कर्मचारी कुछ देर के लिए सहम गए। अचानक पहुंचा वार्ड ब्वाय वार्ड में मरीजोें शिफ्ट करने जाने की दलील देते हुए मरहम पट्टी शुरू की। स्वीपर का फिर भी पता नहीं था। ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों से भी लोगों की कहासुनी हुई। स्ट्रेचर नहीं मिलने पर लोग मरीजों को गोद में लेकर अंदर जाते नजर आए। इस बाबत सीएमएस डॉ.छोटेेलाल ने बताया कि ऐसी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा मामला है तो इसकी जांच कराई जाएंगी और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed