{"_id":"634af1284b65b37cfd0b22f7","slug":"45-ill-in-ramnath-deoria-deoria-news-gkp454167315","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनाथ देवरिया में 45 बीमार, दवा वितरित की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनाथ देवरिया में 45 बीमार, दवा वितरित की गई
विज्ञापन
शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में दवा वितरण करती टीम
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनाथ देवरिया में 45 बीमार, दवा वितरित की गई
दूसरे दिन भी घर-घर पहुंचीं आशा, आंगनबाड़ी सहायिका
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत और पचास अधिक लोगों के पीड़ित होने से स्वास्थ्य महकमा परेशान है। शनिवार को दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में घर-घर पहुंची। पीड़ितों की जानकारी लेने के साथ ही दवा वितरित की गई। दो दिन में तकरीबन 436 से अधिक घरों का सर्वे किया गया। इसमें 45 लोग बीमार पाए गए। नगर पालिका द्वारा छिड़काव व फॉगिंग कराई गई है।
शहर के रामनाथ देवरिया दक्षिणी मोहल्ले के कुछ हिस्से में उल्टी-दस्त के प्रकोप से लोग दहशत में हैं। अब भी बहुत से लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें अधिकतर की हालत ठीक है। ज्यादातर निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं।
वहीं, आठ लोगों का प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। बारह लोगों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। इसकी सूचना मिलते ही शुक्रवार को निरोधात्मक कार्रवाई की गई। सीएमओ डॉ. राजेश झा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंच कर जानकारी ली। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहा।
विज्ञापन
पीएचसी रामनाथ देवरिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत युगराज अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज किए। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में चार टीमें घर-घर दस्तक देकर परिवार में पीड़ित की जानकारी लीं। साथ ही क्लोरीन की गोली, जिंक, ओआरएस घोल वितरित किया गया। पीड़ित मिलने पर दवा दी गई।
साथ ही लोगों को जागरूक किया गया। पानी उबाल कर पीने, साफ-सफाई रखने सहित अन्य एहतियात बरतने को कहा गया। अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डॉ. राजीव भूषण पांडेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत युगराज, सपोर्टिंग स्टाफ ओंकार उपाध्याय, सभासद रीमा देवी के प्रतिनिधि अतुल उर्फ नन्हे पासवान ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया।
मोहल्ले में रमिता, लक्ष्मी देवी, योगेश, रामदेव, उमंग, पिंटू गुप्ता के परिवार में एक, फल विक्रेता दुर्गेश गुप्ता की पत्नी, मां, छोटू गुप्ता, बिलगिस, अनवर का नाती, बालकृष्ण जायसवाल, शिवानी चौहान रिंकू, कृष्ण पाल, चक्रपाणि मणि, अमित पासवान, अनिता पासवान, माउती देवी, मिथिलेश भारती के अलावा दलित बस्ती में करीब छह लोगों सहित पचास अधिक लोग पीड़ित बताए गए। वहीं, उल्टी-दस्त की चपेट में आने से मृत एक किशोर के चाचा निरंजन मणि भी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। उनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।
चार टीमों ने 324 घरों में दी दस्तक
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर चार टीमें बनाई हैं। एक टीम में अनिता तिवारी व आंगनबाड़ी सहायिका गीता देवी, दूसरी में सुशीला व संगीता गुप्ता, तीसरी में सोनी व दुर्गावती तथा चौथी टीम में आशा कार्यकर्ता सविता सिंह व प्रियंका आंगनबाड़ी सहायिका शामिल रहीं। शनिवार को टीमों ने 324 घरों में दस्तक दी। सर्वे में करीब 45 लोग पीड़ित मिले। उधर, जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त से पीड़ित बरारी के मिथिलेश कुमार व महुअवा बुजुर्ग को भर्ती कराया गया। वहीं, बृहस्पतिवार से भर्ती भलुअनी क्षेत्र के प्रिंस की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
सभासद रीमा पासवान के प्रतिनिधि अतुल उर्फ नन्हे पासवान ने कहा कि उल्टी-दस्त से पीड़ित आज भी कुछ लोग मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रमण कर क्लोरीन की गोली, जिंक, ओआरएस घोल व दवा दी है। नगर पालिका ने छिड़काव कराया है। पानी की जांच के लिए नमूना जलनिगम को भेजा गया है।
कोट
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। आशा व आंगनबाड़ी सहायिका हर घर जाकर दवा, जिंक, क्लोरीन की गोली वितरित कर रही हैं। लोगों को पानी उबाल कर पीने के लिए कहा जा रहा है।
-डॉ. राजेश झा, सीएमओ