फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4406.08 lacs budgt for jila panchayat

हंगामे के बीच 4406.08 लाख का बजट पास

Sat, 17 Feb 2018 11:07 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 17 Feb 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
 4406.08 lacs  budgt for jila panchayat
बैठक के दौरान हंगाम करते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : amar ujala
देवरिया। 
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच 2017-18 के लिए 4406.08 लाख का बजट पास हुआ। साथ ही वर्ष 2018-19 का 4350.36 लाख का प्रस्तावित बजट भी पेश किया गया। सदस्यों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि धन आवंटन में अध्यक्ष भेदभाव कर रहे हैं। 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में सदस्यों की बैठक शुरू हुई। सबसे पहले पिछली बैठक की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद बजट की प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की। इसके बाद जिला पंचायत के पुनरीक्षित बजट पर बहस शुरू हुई। बजट पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने अध्यक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। लार पूर्वी के जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश यादव ने लार-भाटपाररानी पिच रोड का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पिच रोड के बगल में कच्चा बांध है। गंडक नदी के किनारे बने इस बंधे पर पिच रोड बनाया गया है। नदी के आसपास के 20 गांवों में लगातार कटान जारी है। पिछली बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इसके बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रामनगर में जल निगम ने एक करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया है। इसे हैंडओवर भी कर दिया गया है, लेकिन पेयजल की आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इस पर सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। बनकटा मध्य के जिला पंचायत सदस्य रवि प्रकाश सिंह कुशवाहा ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। मरीजों को तुरंत रेफर कर दिया जा रहा है। दवा के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं। सीडीओ राजेश त्यागी ने सदस्य के आरोप पर सीएमओ को पक्ष रखने को कहा। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने कहा कि ऐसा नहीं है। मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं मुहैया कराई जाती हैं। लार पश्चिमी के जिला पंचायत सदस्य दयाशंकर कुशवाहा ने ग्रामीण क्षेत्र के चौराहों पर सोलर लाइट लगवाने का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन

इनसेट में- 
जिला पंचायत सदस्य पर हुए हमले का मुद्दा उठा
देवरिया। जिला पंचायत की बजट बैठक में जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव पर हुए हमले का मुद्दा भी सदस्यों ने उठाया। सदस्यों ने कहा कि पिछली बैठक में सत्यदेव यादव ने शौचालय और लोहिया आवास निर्माण में धांधली का मुद्दा उठाया था। बैठक से जाते वक्त उन पर हमला किया गया था। जांच कमेटी भी बनाई गई थी, मगर आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीडीओ ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट में- 
जल निगम के अभियंता पर भड़के सदस्य 
देवरिया। अधिकांश जिला पंचायत सदस्यों के निशाने पर जल निगम के अभियंता थे। सदस्यों ने कहा कि कई गांवों में पानी की टंकी बन गई है। भुगतान भी हो चुका है, मगर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश यादव ने कहा कि जल निगम के अभियंता मनमानी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही है। यदि गांवों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई तो जल निगम के अभियंता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आंदोलन किया जाएगा। 
इनसेट में- 
भेदभाव का आरोप लगाया 
देवरिया। जिला पंचायत की बैठक में कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि चहेते सदस्यों के क्षेत्र में अधिक धनराशि आवंटित की जा रही है। जबकि अन्य सदस्यों को उपेक्षित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में उनकी छवि खराब हो रही हैं। अध्यक्ष रामप्रवेेश यादव ने कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। सभी सदस्यों के क्षेत्र में बराबर धनराशि आवंटित की जाएगी।

सदस्यों के प्रस्ताव ही पास किए जांए
देवरिया। बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने एकस्वर से यह बात उठाई कि जिला पंचायत सदस्यों के दिए प्रस्ताव को ही पास किया जाए। इनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को तवज्जो न दी जाए। इस मुद्दे पर भी बैठक में काफी देर तक हंगामा होत रहा।
विरोध में साइकिल से पहुंचे सदस्य
पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि का जताया जिला पंचायत सदस्यों ने विरोध 
फोटो समाचार। 
रुद्रपुर। जिला पंचायत सभागार देवरिया में आयोजित बैठक में शनिवार को रुद्रपुर से जिला पंचायत सदस्य साइकिल से पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल, डीजल मूल्य के विरोध में बीस किलोमीटर साइकिल चलाकर बैठक में मौजूदगी दर्ज कराई। 

सपा नेता और रुद्रपुर क्षेत्र से तीन जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव, रमाकांत सोनकर और रानी देवी नगर के बस स्टेशन पर जुटे। यहां से जिला पंचायत सदस्य सिंकदर यादव साइकिल से बैठक में जाने के लिए रवाना हुआ। कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल के मूल्य बेतहाशा बढ़ रहे हैं। इस पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। भाजपा शासित प्रदेशों में जाति, धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि महंगाई के विरोध में सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने साइकिल चलाकर विरोध जताने का निर्णय लिया हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed