फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा सरकार में अपराधों का बढ़ा ग्राफ - आर. एस. कुशवाहा

भाजपा सरकार में अपराधों का बढ़ा ग्राफ - आर. एस. कुशवाहा

Sat, 23 Feb 2019 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में अपराधों का बढ़ा ग्राफ - आर. एस. कुशवाहा
फोटो समाचार...
विज्ञापन

भाजपा सरकार में अपराध का बढ़ा ग्राफ: आरएस कुशवाहा
मटियरा जगदीश में मृतक प्रधान के परिजनों से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
लार। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा शुक्रवार को सुनील यादव के गांव मटियरा जगदीश पहुंचे। प्रधान रहे स्व. सुनील यादव की पत्नी और परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधान की हत्या में शामिल अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाना और न्याय दिलाना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बने महज डेढ़ वर्ष हुए। इस सरकार में अपराधों का ग्रॉफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम देकर बेख़ौफ़ चले जाते हैं। पुलिस तमाशबीन बनी देखती है। प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह से विफल है। ईमानदार अधिकारियों का भाजपा नेता तबादला कराकर अपने को ईमानदार होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। इस सरकार में गरीबों, मजलूमों की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन की ओर से प्रधान हत्याकांड का खुलासा जल्द नहीं किया जाता है तो 27 फ़रवरी को बसपा-सपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में सड़क जाम और थाने का घेरावकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान डॉ. मनीष कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश यादव, प्रियेश त्रिपाठी, सज्जू लारी, जितेंद्र यादव, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार -----
अपने बूथ पर जीत दिलाएं : आर एस कुशवाहा
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का असली नेता वही होता है जो अपने बूथ पर जीत दिलाए। सेक्टर व बूथ के पदाधिकारी, सपा व बसपा कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा सरकार की जन व किसान विरोधी नीतियों जनता को रूबरू कराएं। वह शुक्रवार को नगर के रतसिया रोड पर स्थित मैदान में बूथ व सेक्टर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा बसपा और राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन से भाजपा निराश है। इस बार प्रदेश से बीजेपी का सफाया तय है। लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने के साथ गरीबों, दलितों और शोषितों के भाग्य का फैसला करेगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। जनप्रतिनिधि सदन में एक मुकदमा दर्ज कराने के लिए रो रहे हैं। लचर कानून व्यवस्था का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है। बैठक को ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, बसपा के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार, जिला प्रभारी इम्तियाज अहमद, नथुनी प्रसाद नीरज, बलराम, रामबली यादव, रामदरस कुशवाहा, रुदल त्यागी, सुभाष प्रसाद, आनंद प्रकाश भारती, राजेश महंत, गुड्डू जायसवाल, शेषनाथ प्रसाद, शेख मुहम्मद सहित दर्जनों सपा-बसपा के नेताओं ने संबोधित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed