{"_id":"59e4e6d84f1c1ba7678b6228","slug":"41508173528-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित घर वालों को मिलेगा पारिवारिक लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित घर वालों को मिलेगा पारिवारिक लाभ
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। तनावपूर्ण माहौल के बीच सरौरा गांव में रविवार की रात पहुंचे डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने पीड़ित परिवार के लोगों से बात की। बावजूद इसके लोगों ने लाशों का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। डीएम ने सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
जमीन विवाद में हुई फायरिंग में रामप्रवेश राजभर, सत्यप्रकाश और इंद्रजीत की मौत हो गई। प्रशासन का दावा है कि रामप्रवेश के नाम से थोड़ी जमीन है। इसकी वजह से इसके परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख और तीनों के घरवालों को पारिवारिक लाभ 30-30 हजार रुपये का चेक देने की बात कही। विवेकाधीन कोष से भी राहत दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं गांव में बंजर की जमीन का रामप्रवेश राजभर की पत्नी के नाम पट्टा करने और आवास दिलाने को कहा। करीब दो घंटे मनुहार के बाद गांव वाले नहीं माने तो डीएम और एसपी चले गए। घरवाले रामप्रवेश के परिवार को 50-50 लाख रुपये नकद, एक सदस्य की नौकरी, घायलों को दस-दस लाख नकद रुपये की मांग कर रहे हैं, जो शासन स्तर का मामला है।