{"_id":"59a9a3854f1c1b5b738b4b68","slug":"41504289669-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद उल अज्हा आज, नमाज के बाद अदा करेंगे सुन्नते इब्राहिमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद उल अज्हा आज, नमाज के बाद अदा करेंगे सुन्नते इब्राहिमी
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ईद उल अज्हा (बकरीद) आज मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई। कुर्बानी के लिए जानवर को नहलाया-धुलाया। सेवई, टोपी और इत्र खरीदे गए। प्रशासन और पुलिस अफसर अलर्ट हैं। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को गश्त करने का निर्देश है। उलेमाओं ने तकरीर में भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।
हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के सुन्नत की याद में ईद उल अज्हा (बकरीद) मनाई जाती है। शहर और देहात के ईदगाह/मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद सुन्नते इब्राहिमी की अदायगी यानी जानवरों की कुर्बानी दी जाएगी। उलेमाओं ने जुमा की तकरीर में कहा कि कुर्बानी की अदायगी तक रोजा रखें। कुर्बानी के जानवरों का हिस्सा इधर-उधर न फेंके, ताकि किसी को तकलीफ न पहुंचे। इसके साथ बाढ़ पीड़ितों के हक में दुआएं की गईं। तहसील रोड स्थित अस्थाई बाजार में देर शाम तक गुलजार रहे। कुर्ता पाजामा, टोपी, इत्र आदि खरीदे गए। युवाओं ने उधर, मुस्लिम घरों में बकरीद की तैयारियों में महिलाएं जुट गईं। लजीज पकवान के लिए मसालों का मिलान कराया। सेवइयों को भूनने में जुट गईं। दूध, दही और खोया खरीदे गए। इसके अलावा मटन के विभिन्न पकवान के लिए भी तैयारी की गई।
नमाज पढ़ने का वक्त
ईदगाह-7.30
जामा मस्जिद-आठ
छोटी मस्जिद अबुबकर नगर- 7.15
औलिया मस्जिद, साकेत नगर पूर्वी-7.15
न्यू कॉलोनी मस्जिद-7.30
शहीद बाबा का दरगाह, कुर्ना नाला-7.35
शांति नगर महुआबारी-7.30
मदीना मस्जिद अबुबकर नगर-7.45