{"_id":"596cf1f64f1c1b65768b4619","slug":"41500312054-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ न मिलने से दिव्यांगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ न मिलने से दिव्यांगों में नाराजगी
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दिव्यांगों ने सोमवार जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई है। दिव्यांगों के लिए शौचालय निर्माण में तेजी लाने की मांग भी की गई। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सामाजिक कल्याण मंत्रालय दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहा है, लेकिन दिव्यांगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतों का दो वित्तीय वर्ष बीत चुका है, लेकिन गांवों में शौचालय का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। असहाय और गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। दिव्यांगों को उसकी स्थिति देखते हुए सभी योजनाओं को लाभ दिया जाए। राशन कार्डों की जांच कराकर अपात्रों से रिकवरी कराई जाए। इस दौरान अजय कुमार, रामाश्रय मद्धेसिया, उपेंद्र चौहान, नासीर अली, धर्मेन्द्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।