फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तटबंधों पर बढ़ा नदियों का दबाव

तटबंधों पर बढ़ा नदियों का दबाव

Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
तटबंधों पर बढ़ा नदियों का दबाव
रुद्रपुर/एकौना। मूसलाधार बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर तेजी से पड़ने लगा है। गुरुवार को भी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रही। गोर्रा और राप्ती नदी लाल निशान छूने को बेताब हैं। खतरे के निशान की ओर बढ़ रही नदियों के वेग को देख 116 गांवों के लोगों में बाढ़ का भय बना है। बारिश से नम बंधों पर नदियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। वहीं नदी और बंधे के बीच बसे गांवों में नदी ने कटान तेज कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम गोर्रा नदी 69.40 मीटर और राप्ती नदी 69 मीटर पर बह रही थी। दोनों नदियां लाल निशान से क्रमश: 1.10 मीटर और 1.50 मीटर नीचे बह रही थी। पल-पल नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी को देख कछार और दोआबा के लोग दहशत में है। क्षेत्र के तिघरा मराछी, मराछी नगवा, पलिया छपरा, सेमराना नकईल, जोगिया सरमोहना, पिड़रा करनपुरा, पिड़रा भुसवल, नकईल गायघाट आदि बंधों पर दबाव बढ़ गया है। गोर्रा नदी नरायनपुर और बहोरा दलपतपुर गांव के मकानों पर सीधे टक्कर मार रही है। नदी के तटवर्ती गांवों में कटान देख लोगों के मकान नदी में समा जाने का खतरा बना है। गायघाट और केवटलिया गांव के पास हुए बोल्डर पीचिंग राप्ती नदी में गिर रहे है। प्रशासन ने सिंचाई विभाग को बंधों पर निगरानी तेज करने का निर्देश दिया है। एसडीएम घनश्याम ने कहा कि बाढ़ कार्य खंड को बंधों पर जमे रहने का निर्देश दिया गया है। कटान स्थलों पर निरोधात्मक कार्य तेजी से कराए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed