{"_id":"6ae24426413f1dd61c031f04","slug":"401-lakhs-looted-in-the-name-of-job-in-merchant-navy-deoria-news-c-208-1-deo1049-195403-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर 4.01 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर 4.01 लाख हड़पे
विज्ञापन
देवरिया। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4,01,500 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने भुजौली कॉलोनी निवासी पियूष शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अकटहिया उर्फ मटियरिया निवासी कपूर चंद्र मद्धेशिया ने अपने भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, मार्च 2024 में कपूर चंद्र की मुलाकात पियूष शर्मा से हुई थी। आरोप है कि पियूष ने कई लोगों को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का दावा किया और उनके भाई अभिषेक को भी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसने भुजौली कॉलोनी स्थित अपने घर पर बुलाकर नियुक्ति से संबंधित कुछ कागजात भी दिखाए। नौकरी लगने से पहले चार लाख और बाद में एक लाख रुपये देने की बात तय हुई।
कपूर चंद्र का आरोप है कि 19 मार्च से तीन सितंबर 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन और बैंक खाते के माध्यम से 2,61,500 रुपये भेजे गए। इसके अलावा 1.40 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बावजूद उनके भाई की नौकरी नहीं लगी। रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी के पिता कृष्ण कुमार शर्मा ने दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच रुपये लौटाने के लिए सुलहनामा लिखा, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। रकम मांगने पर धमकी देने का भी आरोप है।
कपूर चंद्र ने सितंबर 2025 में रजिस्ट्री के माध्यम से सूचना भेजी और जून 2026 में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
अन्य मामलों में भी दर्ज हुईं प्राथमिकी ः सितंबर में गरुड़पार निवासी विशाल वर्मा ने पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर 5.22 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया। इसी महीने लार निवासी अंशु कुमार से पुलिस हिरासत से छुड़ाने के नाम पर 70 हजार रुपये लेने की शिकायत पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई। वहीं, 16 अक्तूबर को शाहाब अहमद की शिकायत पर क्रेडिट कार्ड से करीब तीन लाख रुपये निकालने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।