{"_id":"66217d312bbbfb91bf0912b4","slug":"4-injured-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-123660-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार चोटिल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार चोटिल, हालत गंभीर
Fri, 19 Apr 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
......
हिट एंड रन केस
टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार
सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर भरथुआ गांव के समीप हुआ हादसा
सभासद बने मददगार, घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भरथुआ गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को सड़क किनारे तड़पते देखकर देवरिया से लौटे रहे सभासद अशोक गुप्ता ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 किशोरगंज निवासी विदुल वर्मा (35) पुत्र सुरेंद्र वर्मा बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से किसी काम के लिए परिवार के साथ देवरिया जा रहे थे। अभी वह सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर भरथुआ गांव के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार वाहन टक्कर मार कर भाग निकला। टक्कर में बाइक सवार विदुल वर्मा, पत्नी लक्ष्मी देवी (32), बेटी कृषा (10), मीठी (6) सड़क किनारे गिरकर चोटिल हो गए।
सड़क किनारे सभी घायल तड़प रहे थे। इसी बीच नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के सभासद अशोक गुप्ता देवरिया से घर आ रहे थे। घायलों को सड़क के किनारे तड़पते देखकर उन्होंने एक ऑटो रिक्शा रोककर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में लक्ष्मी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।