{"_id":"69fb8875049cd2494f0b94b8","slug":"34-parks-and-10-playgrounds-will-be-developed-deoria-news-c-208-1-deo1009-181174-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 34 पार्कों और 10 खेल मैदानों का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 34 पार्कों और 10 खेल मैदानों का होगा विकास
Wed, 06 May 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सार्वजनिक स्थलों 34 पार्कों और 10 खेल के मैदानों के विकास और संरक्षण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। इस पहल के तहत सबसे पहले इन सभी जमीनों की पैमाइश कराई जाएगी।
उसके बाद उनकी चहारदीवारी का निर्माण कर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा। नगर पालिका ने इन जमीनों की चौहद्दी प्रकाशित कर इस पर आपत्तियां मांगी हैं। यदि कोई आपत्ति नहीं आएगी तो इन जमीनों का सीमांकन कर सुरक्षित कर लिया जाएगा।
नगर पालिका परिषद ने उत्तर प्रदेश पार्क, खेल का मैदान और खुली जगह (विनियमन और नियंत्रण) नियमावली 2005 के तहत इन पार्कों और खेल मैदानों को चिह्नित किया है। विकास कार्य शुरू करने से पहले प्रशासन इन जमीनों की सटीक पैमाइश सुनिश्चित करेगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या विवाद की स्थिति न रहे। इसमें सबसे अधिक नौ पार्क आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर में हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त महाराणा प्रताप नगर, मूड़ाडीह, सोमनाथ नगर, नई काॅलोनी आदि में कुल 34 छोटे-बड़े पार्क हैं। खेल प्रेमियों के लिए शहर के 10 प्रमुख खेल मैदानों को भी चिह्नित किया गया है। इनमें वार्ड नंबर 15 सोंदा, मेहड़ा, कठिनहिया में खेल के मैदान शामिल हैं। इन मैदानों के विकसित होने से स्थानीय युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।