{"_id":"59e4e7cb4f1c1b74698b60a3","slug":"31508173771-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कमेटी व राज्य कौन्सिल का हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कमेटी व राज्य कौन्सिल का हुआ चुनाव
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन का 13वां राज्य सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें संगठन का विस्तार कर एक मजबूत संगठन का निर्माण करने तथा खेत मजदूरों, ग्रामीण, गरीबों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। 27 सदस्यीय राज्य कमेटी और 67 सदस्यीय राज्य काउंसिल का चुनाव किया गया।
सम्मेलन के अंतिम दिन हुए चुनाव में ब्रह्मस्वरूप को अध्यक्ष, बृजलाल भारती को महासचिव, सतीश कुमार, जियालाल, शिव कुमार को उपाध्यक्ष तथा राजीव, वीरेंद्र मिश्र को सचिव चुना गया। महासचिव बृजलाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार की स्वच्छ शासन की हवा निकल गई है। गरीब जनता की बुनियादी समस्याएं हल करने में योगी सरकार असफल हैं। सरकारों को खेत मजदूरों के लिए सर्व समावेशी कानून बनाना चाहिए। राष्ट्रीय सह सचिव सुनील चोपड़ा ने कहा कि मोदी सरकार श्रम कानूनों को बदल कर मेहनतकश जनता पर हमला कर रही है। इस दौरान सतीश कुमार, रामनिवास यादव, प्रेमचंद्र यादव, रामवृक्ष मास्टर, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।