{"_id":"59c159ac4f1c1b28688b5748","slug":"31505843628-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए मुनीब को मारी चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए मुनीब को मारी चाकू
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। शराब खरीदने के दौरान एक युवक ने मॉडल शॉप के मुनीम पर चाकू से वार कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल मुनीम को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है।
अजय सिंह नगर के एक मॉडल शॉप की दुकान पर मुनीम का काम करता है। सोमवार की रात करीब 10 बजे एक युवक पहुंचा और शराब की मांग की। इस दौरान किसी बात को लेकर मुनीम से कहासुनी हो गई। यह बात युवक को नागवार लगी और मुनीम से उलझ गया। विवाद के दौरान युवक अचानक मुनीम को चाकू मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।