{"_id":"59b183f04f1c1be57f8b4c57","slug":"31504805872-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटकर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पीटकर सिर फोड़ा
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अपराध की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई सवालों के घेरे में है। भरोहिया गांव में मारपीट के एक मामले में सूचना के बाद पुलिस को थाने से चार किलोमीटर के दूरी पर स्थित घटना स्थल पर पहुंचने में दो घंटे लग गए। जबकि पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी थी। बाद में देरी होने पर एसपी को फोन करना पड़ा।
घटना गुरुवार की सुबह दस बजे की है। भरोहिया निवासी बिकाऊ यादव ने कहा कि उसके पट्टीदारों ने जबरन विवादित जमीन पर कब्जा शुरू कर दिया। रोकने पर मारपीट पर उतारू हो गए। उन लोगों ने उनकी पत्नी मंजू देवी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस को सूचना देेने पर पुलिस मौके पर दो घंटे देरी से पहुंची। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केेस दर्ज की। इस बाबत कोतवाली प्रभारी ने कहा कि सूचना देने में स्थान गलत बताने से पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई।