फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   औचक निरीक्षण

औचक निरीक्षण

Mon, 17 Jul 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण
रुद्रपुर (देवरिया)। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने सोमवार को मानस इंटर कॉलेज फत्तेपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के सभी रिकार्डों की जांच की। वह कक्षा छह की पांच वर्षों की उपस्थिति पंजिका साथ ले गए। डीआईओएस हाईकोर्ट में लंबित किसी केस के सिलसिले में जांच करने आए थे।
विज्ञापन

अचानक डीआईओएस के कॉलेज परिसर में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। करीब 12 बजे परिसर में डीआईओएस की गाड़ी पहुंची तो कक्षाएं संचालित हो रहीं थीं। उन्होंने सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पठन-पाठन के स्तर की जांच की। कक्षाओं के जांच के बाद डीआईओएस परिसर में भवन और कक्ष कक्षों की स्थिति जानी। उन्होंने अध्यापक उपस्थिति पंजिका के जरिए उपस्थिति की जांच की। आय-व्यय पंजिका से लेकर नामांकन रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की। डीआईओएस कक्षा छह की छह वर्षो की सभी उपस्थिति पंजिकाओं को अपने साथ ले गए। इस बाबत जिविनि ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच की की गई और कुछ अभिलेखों को जांच के लिए जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed