फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 women molestated

खेत की तरफ गईं तीन महिलाओं से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Sat, 22 Aug 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
3 women molestated
खेत की तरफ गईं तीन महिलाओं से छेड़खानी, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, घायल महिलाओं का सीएचसी पर हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। खेत की तरफ गईं तीन महिलाओं के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी कर दी। विरोध पर महिलाओं को लाठी-डंडे से पीट दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर मनचले भाग निकले। लोगों के सहयोग से घायल महिलाओं को सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां घायल महिलाओं का डॉक्टर ने उपचार किया। पीड़ित महिलाओं ने गांव के ही दो नामजद लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

लार थाना क्षेत्र के एक गांव के एक ही परिवार की तीन महिलाएं शुक्रवार की रात आठ बजे गांव के बाहर खेत की तरफ गईं थीं। इसी बीच दो मनचले युवक पहुंचे और महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर मनचले अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आनन-फानन घायल महिलाओं को गांववाले सीएचसी लार पहुंचाए। जहां डॉक्टर ने उपचार किया। आरोप है कि महिलाएं अभी अस्पताल पर अपना इलाज करा रही थीं। तभी उनके परिजन आरोपितों के घर उलाहना लेकर पहुंचे। इससे नाराज होकर उनपर भी युवकों ने हमला बोल दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। उनका भी उपचार सीएचसी लार पर कराया गया। पीड़ित महिलाओं ने गांव के ही दो युवकों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाकर थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed