फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 trains cancle

Deoria News: तीन ट्रेनें निरस्त, भीषण गर्मी में प्लेटफाॅर्म पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा महंगा

Sun, 16 Jun 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
3 trains cancle
बाघ एक्सप्रेस में चढ़ने की जद्दोजहद करते यात्री
फोटो समाचार
विज्ञापन

कई ट्रेनें रहीं दो से तीन घंटे लेट, खरीदकर पानी पीना यात्रियों की मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी और कई ट्रेनों का निरस्तीकरण यात्रियों को महंगा पड़ रहा है। शनिवार को 44 डिग्री तापमान और लू के चलते खुले स्टेशन परिसर में गर्म हवा के थपेड़ों ने इंतजार कर रहे लोगों को खूब परेशान किया। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को पानी की बोतल खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर जीआरपी चौकी के पास बने बाथरूम की गंदगी पसरी है।
शनिवार को नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे विलंब से पहुंची। वहीं, वाराणसी इंटरसिटी, गोरखपुर इंटरसिटी और मथुरा छपरा ट्रेन निरस्त रहीं। वहीं, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखपुर से दादर 01028 एक्सप्रेस तीन घंटे, शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे लेट पहुंचीं। ऐसे में गर्मी और लू को सहन कर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री बेहद परेशान रहे। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से पानी खरीद कर पीना यात्रियों की मजबूरी रही। प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर ही कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की आवाजाही होती है, ऐसे में यहां की कई टोटियों के खराब होने, कुछ में लकड़ी का गुटका डालकर जाम कर दिए जाने से पानी के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था। वाटर वेडिंग मशीन लगाई जरूर गई है, लेकिन यहां ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा था। वहीं, वाटर कूलर से भी कम मात्रा में ही पानी निकल रहा था। यह उतना ठंडा भी नहीं था। गर्मी की छुट्टियां अब समाप्त होने को हैं, ऐसे में ट्रेनों में बाहर जाने वालों की भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन



स्लीपर बोगियों में रही ठसाठस भीड़

सदर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर 2:50 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर बिहार संपर्क क्रांति, संबलपुर-हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, 3:05 बजे, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस अपने नियत समय से करीब दो घंटे देर से 3:35 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर एवं अमृतसर से-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 3:50 बजे आईं। वहीं, सहरसा से नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर करीब चार बजे पहुंची। अप ट्रेनों में जहां जनरल में ठसाठस भीड़ रही तो स्लीपर में भी चढ़ने में यात्रियों को पसीना छूटा। यात्रियों के बीच खूब धक्का-मुक्की भी हुई। स्लीपर बोगियों में भी प्रवेश गेट तक यात्री बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन





स्पीकअप

रेलवे स्टेशन पर गर्म हवा के झोंके खूब परेशान कर रहे हैं। ऐसे में ट्रेन का इंतजार करना काफी मुश्किल काम है। यहां कई टोटियां खराब होने से स्वच्छ पानी मिलना भी मुश्किल है।
-काजल सिंह, यात्री



प्रचंड गर्मी के इस मौसम में यात्रा करना मुश्किल है। रेलवे स्टेशन पर लू और गर्म हवा मुंह को झुलसा दे रही है। प्यास लगी तो पानी खरीदकर पीना पड़ा।

-अंकिता, दैनिक यात्री


प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर जो टोटियां खराब हैं, उसे जल्द ही मरम्मत करा दिया जाएगा। ट्रेनों की देरी में इधर काफी सुधार हुआ है। कुछ जगहों पर कार्य चलने से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जीआरपी के पास के बाथरूम की सफाई कराने के निर्देश संबंधित को दिए जाएंगे।
-संदीप भटनागर, स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर


43 डिग्री के आसपास रहा तापमान

देवरिया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। आलम यह है कि सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाहर न निकलने में ही लोग भलाई समझ रहे हैं। जो निकल रहे हैं, उन्हें गर्मी झुलसा दे रही है। जिले का तापमान शनिवार को अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 18 जून के बाद तापमान में कमी आने की संभावना है।

जिले का तापमान शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री कम रहा। बावजूद इसके लोगों को इससे खूब बेचैनी हुई। सड़कों व बाजारों में लोग कम दिखे। दोपहर में घरों में ही राहत लोगों ने नहीं महसूस की। सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्ग व बच्चे रहे। जिन इलाकों में बिजली कटौती हुई, वहां की हालत और खराब रही। गर्मी के कारण आम से लेकर खास सभी बेचैनी, घबराहट सुस्ती महसूस हो रही है। पंखा, कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी कुछ स्थानों पर ऊष्ण लहर से तीव्र उष्ण लहर जारी रहने की संभावना है। 19 जून से इन जगहों पर कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज झोंकेदार हवा 30 से 40 किमी गति से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed