फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 teenagers rescued 1 drowned in saru

सरयू में डूब रहे तीन किशोरों को बचाया, एक लापता

Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
3 teenagers rescued 1 drowned in saru
सरयू में डूब रहे तीन किशोरों को बचाया, एक लापता
विज्ञापन

एक साथ चार किशोर थानाघाट पर गए थे नदी में स्नान करने
दुल्हन की विदाई के समय भाई राहुल भी आया था बरहज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी में शुक्रवार की शाम स्नान करते समय चार किशोर डूबने लगे। आसपास के लोगों ने तीन को बाहर निकाला जबकि एक किशोर लापता हो गया। देर शाम तक उसकी तलाश की जा रही थी।

नगर के थाना घाट पर शाम को राहुल (15), आर्यन, विनय (16) और रवि (15) स्नान करने गए थे। इसी बीच चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह तीन को बचा लिया जबकि राहुल पानी में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस, गोताखोरों और नाव आदि के जरिए लापता राहुल की तलाश में जुट गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नंदना मध्य वार्ड नंबर नौ निवासी श्रीनारायण उर्फ गुड्डू के पुत्र सोनू की शादी 26 मई को जिस्तौलिया गांव निवासी मंटू गोंड की पुत्री प्रियंका से हुई। दुल्हन की विदाई के समय भाई राहुल भी बरहज आया हुआ था। शाम को घर की महिलाएं पूजा-पाठ करने नदी तट पर गईं थीं। जहां राहुल भी गया हुआ था। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि राहुल की तलाश कराई जा रही है। तीन किशोरों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed