{"_id":"62d5b14a8217a35ca63af724","slug":"29-villages-can-be-part-of-nagar-palika-deoria-news-gkp444145271","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका का हिस्सा बन सकते हैं 29 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका का हिस्सा बन सकते हैं 29 गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका का हिस्सा बन सकते हैं 29 गांव
जिलाधिकारी को मिला प्रमुख सचिव का पत्र, कैबिनेट की मुहर का इंतजार
आपत्तियों के निराकरण को शासन ने माना सही
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका के सीमा विस्तार के दायरे में आने वाले 29 गांवों के संबंध में पड़ीं आपत्तियों के निराकरण को प्रमुख सचिव ने सही माना है। उन्होंने जिलाधिकारी को इसकी जानकारी सोमवार को दी है। इन गांवों को लेकर 21 लोगों ने आपत्तियां दी थीं। इसका निराकरण कर जिलाधिकारी ने मई माह में भेजा था।
करीब एक दशक से नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए कवायद अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। मई माह में जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने शासन से मांगी गई आपत्ति निराकरण की आख्या भेज दी थी। इसके संबंध में सोमवार को प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि ग्राम चांदपुर को छोड़कर शेष 29 प्रस्तावित ग्रामों को लेकर 21 आपत्ति निराधार होने के कारण निस्तारित कर दी गई थी, जो सही हैं।
विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो दिसंबर 2021 में निकाय के सीमा विस्तार को लेकर 29 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा जा चुका था। इसमें चांदपुर गांव को आपत्ति मिलने पर सूची से बाहर कर दिया गया था। अब आस जगी है कि कैबिनेट की बैठक में सीमा विस्तार को आने वाले कुछ ही दिनों में मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
ये गांव हो सकते हैं शामिल
कठिनइयां, दानोपुर, सोंदा, इजरही, धनौती, रघवापुर, पिपराईच, कतरारी, भीमपुर, बभनी नगर बाहर, पिड़रा, मूड़ाडीह, सकरापार, तिलईबेलवा, परसिया उर्फ खरजरवा, डंभर उर्फ जटमलपुर, पगरा उर्फ परसिया, घटैला गाजी, बरवा गोरस्थान, बड़हरा, चितामन चक, पिपरपाती, गोबराई, चकबुद्धन उर्फ सिंहपुर, मेहड़ा नगर बाहर, बोड़िया अनंत, धनौती खुर्द, देवरिया खास, बोड़िया अनंत शामिल हैं।
ये गांव इस बार नहीं होंगे शामिल
अगस्तपार, पकड़ी मल्ल, बोड़िया सुल्तान, भगौती खुर्द, पोखरभिंडा, औराचौरी, पकड़ी खुर्द, मुंडेरा, पकड़ी बुजुर्ग, परसिया अहीर, बगहा मठिया, मलकौनी, चकरामचंद, कुस्महा, बेलवा, चांदपुर
कोट
आपत्तियों का निराकरण भेज दिया गया था। यह जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को गया था। सभी आपत्तियां निराधार पाई गईं थीं। प्रबल संभावना है कि नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार होगा।
-रोहित सिंह, ईओ