फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   27 sample sent to medical college

27 लोगों के सैंपल भेजे गए मेडिकल कॉलेज

Wed, 06 May 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
27 sample sent to medical college
27 लोगों के सैंपल भेजे गए मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

क्वारंटीन 88 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग डरा हुआ है। मंगलवार की देर शाम एवं बुधवार को 88 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जिले में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दो गांवों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया हैं। बुधवार को 27 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को लेकर हर कोई परेशान हैं। जिले के विशुनपुर कला और भैंसाडाबर गांव में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद दोनों गांवों को हॉट स्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया हैं। जिले की सीमाएं चारों तरफ से सील कर दी गई है। जिले की सीमाएं बिहार प्रदेश से सटे गोपालगंज, सीवान, कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ, बलियां जिले से सटी हुई हैं। कमोवेश एक जिले को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ा हैं। अभी तक 435 सैंपल मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया था। इसमें 27 रिपोर्ट को छोड़कर सभी रिपोर्ट आ गई है। जिनकी रिपोर्ट नहीं आई है। उन्हें रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन कर दिया गया हैं। दो पॉजिटिव एवं शेष निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमें ने राहत की सांस ली है। मंगलवार की देर शाम एवं बुधवार की सुबह 88 निगेटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग हुई
बुखार डेस्क पर शक के आधार पर जांच कराने आएं तकरीबन 77 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिन 27 लोगों के सैंपल मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे गए। वे मुंबई, गुजरात, मध्यप्रदेश, पुणे आदि स्थानों से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed