फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   26 persons found corona positive

लैब टेक्नीशियन व दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 04 Feb 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
26 persons found corona positive
लैब टेक्नीशियन व दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। दो दिनों संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। बृहस्पतिवार को 26 लोग पॉजिटिव मिले। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 351 हो गई है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देजनर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। जांच कराई जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के एक लैब टेक्नीशियन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम व एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले। भलुअनी ब्लाक की एक गर्भवती महिला जांच में पॉजिटिव मिली। इसी क्षेत्र की एक महिला पेट दर्द का इलाज कराने गोरखपुर के अस्पताल में पहुंची। वहां जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली। इसी ब्लाक का एक व्यक्ति आंख के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। जांच में वह पॉजिटिव मिला। सदर ब्लाक की दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। रुद्रपुर क्षेत्र की एक महिला जांच में संक्रमित मिली है। इसी क्षेत्र की एक महिला अल्ट्रासाउंड के पहले जांच कराई तो पॉजिटिव मिली। उनके परिवार में चार सदस्य हैं। रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक युवक ने विदेश जाने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। उनके परिवार में पांच सदस्य हैं। नियमित जांच कराने आई भटनी ब्लाक की गर्भवती जांच में संक्रमित मिली। उनके परिवार में आठ सदस्य हैं।
विज्ञापन

321 लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
देवरिया। अब तक 22190 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 21612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में होम आइसोलेशन में 321 लोगों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के 118 लोग ठीक हुए हैं। अन्य जनपदों 29 लोगों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में जिला कारागार का एक बंदी भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को 2320 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 1,094 एंटीजन व 1,226 आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। जनपद में 26 पॉजिटिव केस मिले हैं। 351 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव केस के बदले 4,44,751 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन आवश्यक है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed