फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   26 council schools out of the merger list

Deoria News: 26 परिषदीय विद्यालय विलय सूची से बाहर

Wed, 20 Aug 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
26 council schools out of the merger list
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों की सूची से दो दर्जन स्कूल बाहर हो गए हैं। बेसिक शिक्षा कार्यालय ने आपत्तियों और आवेदनों के आधार पर बच्चों के हित में संशोधन किया है। विलय से बाहर होने वाले विद्यालयों के बच्चे विलय से होने वाली दिक्कतों से बच जाएंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के विलय की योजना को जिले में तेजी से लागू किया। शासन से पोर्टल से ली गई छात्र संख्या के अनुसार जिले में 593 विद्यालयों को विलय के लिए चिन्हित किया। इसके सापेक्ष बीएसए ने 244 विद्यालयों का विलय किया। इसके बाद शिक्षक संगठनों, ग्राम शिक्षा समितियों ने विरोध दर्ज कराया। इसके दबाव में बीएसए ने कुछ विद्यालयों को बाहर किया। साथ ही 37 नए विद्यालयों को जोड़ लिया। इससे विलय वाले विद्यालयों की संख्या 251 हो गई। इसके बाद शिक्षक संगठनों ने डीएम से मिलकर पुन: विलय सूची की विसंगतियों की ओर ध्यान दिलाया। इसके बाद बीएसए ने आपत्तियों के आधार पर पुनर्विचार किया। इसके बाद विलय वाले स्कूलों की अब नई संख्या निकल 225 आई है। इससे बाहर हुए विद्यालयों के शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों ने राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed