{"_id":"6ad9244c957f4442ac096d86","slug":"2243-students-are-preparing-for-a-scholarship-examination-mock-tests-are-being-conducted-at-sehwa-to-aid-their-preparation-deoria-news-c-208-1-deo1009-194898-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी में जुटे 2243 विद्यार्थी, सहवा में मॉक टेस्ट से हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी में जुटे 2243 विद्यार्थी, सहवा में मॉक टेस्ट से हो रही तैयारी
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए जिले के विद्यार्थी तैयारी में जुटे हैं। एक नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए जिले में करीब 2243 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कई विद्यालयों में बच्चों की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं और मॉक टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं।
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सहवा में विज्ञान शिक्षक खुर्शीद अहमद विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। इस वर्ष विद्यालय के 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। उनकी तैयारी मजबूत करने के लिए प्रत्येक रविवार को मॉक टेस्ट कराया जाता है। नियमित पढ़ाई के बाद विशेष कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं।
शिक्षक खुर्शीद अहमद ने बताया कि ‘मिशन-50000’ ऑनलाइन ग्रुप के माध्यम से प्रत्येक दो दिन पर अभ्यास सामग्री और प्रश्नों के सेट साझा किए जाते हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों को हल कर अपनी तैयारी का आकलन करते हैं। इसके अलावा रीजनिंग, गणित और विज्ञान की क्विज प्रतियोगिताएं और मौखिक प्रश्नोत्तरी भी कराई जाती हैं।
विज्ञापन
परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को 20 सेट ओएमआर शीट उपलब्ध कराए गए हैं। इन पर नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। अभिभावकों को भी जागरूक किया गया है, ताकि वे बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के साथ उनकी तैयारी में सहयोग करें।
शिक्षक खुर्शीद अहमद ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी कराने के लिए नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय का प्रयास है कि इस बार भी अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में सफल हों।
अब तक 69 विद्यार्थी पा चुके हैं सफलता
विद्यालय के अनुसार, पिछले वर्षों में यहां के 69 विद्यार्थी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हो चुके हैं। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। विद्यालय का दावा है कि पिछले पांच वर्षों से जिले की निर्धारित 235 छात्रवृत्ति सीटें पूरी तरह भरती रही हैं। सहवा विद्यालय से सर्वाधिक विद्यार्थियों के चयन का भी दावा किया गया है।