{"_id":"59dfa7704f1c1b74698b5692","slug":"21507829616-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस चालक को पीटा
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर मरीज के तीमारदारों ने एंबुलेंस चालक रामानुज की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर एंबुलेंस चालक आक्रोशित हो गए और केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। किसी तरह विभागीय अधिकारियों ने समझाया।
पथरदेवा के एक गांव के एक व्यक्ति को एंबुलेंस चालक रामानुज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा। जहां से चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मरीज के परिजन उसी एंबुलेंस से मरीज को गोरखपुर ले जाने की बात कह रहे थे। जबकि एंबुलेंस चालक दूसरे एंबुलेंस से ले जाने की बात कह रहा था। इसी बात से नाराज परिजनों ने चालक की पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। हालांकि एंबुलेंस चालक ने दूसरे एंबुलेंस से मरीज को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया। वहीं सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक आक्रोशित हो गए। इमरजेंसी के पास एकत्र हुए एंबुलेंस चालकों ने मरीज के तीमारदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद विभागीय अधिकारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना हैं की मरीज के तीमारदारों ने एंबुलेंस चालक की पिटाई की थी। मामले को सुलझा दिया गया है।