{"_id":"5bae5cbf867a557f23346bce","slug":"201538153663-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपी करें, मदद करें और टारगेट पर रहे 100 नंबर: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपी करें, मदद करें और टारगेट पर रहे 100 नंबर: एसपी
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एसपी एन कोलांची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं शुक्रवार को जिले के पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर उत्साहित थीं। डर और झिझक छोड़कर छात्राओं ने उनसे खुलकर बात कही। सुरक्षा के टिप्स लिए और सफलता की राह जानी। मौका था पुलिस की पाठशाला का। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में एसपी ने छात्राओं को सबल-सशक्त बनने, सही चीजों की कॉपी करने और मदद करने का पाठ पढ़ाया। पॉजीटिव सोच रखने के लिए प्रेरित किया।
एसपी एन. कोलांची ने कहा कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। बस जरूरत है कि सही दिशा में कार्य किया जाए। जीवन में सफलता के लिए कॉपी करना गलत नहीं, लेकिन सही चीजों की कॉपी होनी चाहिए। किरण बेदी, कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए छात्राओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह छात्राएं भी उनके जैसी बनें, ताकि जीवन में उन्हें सैल्यूट करने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि मदद लेने की बजाय मदद करने की सोच लाएं, इसके लिए उन्हें पहले खुद सबल होना होगा। महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच मोबाइल को सुरक्षा का सबसे कारगर हथियार बताया। कहा कि हर हाथ में मोबाइल सुरक्षा का बड़ा जरिया है, लेकिन इसका सदुपयोग करना होगा। किसी मुसीबत में फंसने पर 100 नंबर पर डायल कर दें। 10 मिनट में उन तक पुलिस पहुंच जाएगी। वह रास्ते में किसी घटना-दुर्घटना की सूचना भी दे सकती हैं। मोबाइल उनके सब्जेक्ट को प्रुफ करने में भी मदद करेगा। विकीपीडिया में जाकर वह पढ़ाई कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि हमेशा 100 नंबर पर टारगेट रहे। जीवन में 100 नंबर का बड़ा महत्व है। पढ़ाई में भी 100 नंबर का महत्व तो है ही किसी मुसीबत में फंसने पर भी 100 नंबर काम की चीज है। अब महिलाएं भी पूरी तरह से आजादी में जीवन जी रही हैं। उनको भी बराबरी का दर्जा है। सीओ वरुण मिश्र ने सुरक्षा एप के बारे में जानकारी दी। टीएसआई रामवृक्ष यादव ने कहा कि हम जानते सब हैं, लेकिन मानते नहीं। जिंदगी बचाने के लिए दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलिका निगम ने कहा कि छात्राओं को एसपी की बातों पर अमल करना होगा। यह जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अमर उजाला फाउंडेशन को साधुवाद दिया। संचालन डॉ. अल्पना सिंह ने किया।
आप आए हमें एक निधि मिल गई...
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से अतिथियों का अभिवादन किया। छात्रा शीतल वर्मा, अपूर्वा त्रिपाठी, श्रेया मिश्र ने हमको नवल उत्थान दो... से मां सरस्वती की वंदना की तो अतिथियों के स्वागत में आप आए, हमें एक निधि मिल गई... गीत पेश किया। इस मौके पर डॉ.रीना सिंह, डॉ. राखी भारती, डॉ .ममता गौतम, डॉ. चंद्रभूषण, डॉ. ध्रुवनारायण वर्मा, हामिद, परमात्मा आदि मौजूद रहे।