{"_id":"5b81906442c792463d4ad1f6","slug":"201535217764-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान की कश्मीर के उधमपुर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान की कश्मीर के उधमपुर में मौत
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
फाईल फोटा बीएसएफ के जवान अजय रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। मझौलीराज के किला चौराहा निवासी एक बीएसएफ जवान की जम्मू कश्मीर के उधमपुर बॉर्डर पर हार्ट अटैक से शनिवार की सुबह मौत हो गई। कंपनी कमांडर ने परिजनों को फोन पर मौत की सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली थानाक्षेत्र के मझौलीराज किला चौराहा निवासी अजय रावत (50) जम्मू के उधमपुर बॉर्डर पर बीएसएफ 88 बटालियन में तैनात थे। 24 वर्ष पूर्व सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती तीन वर्ष उधमपुर में हुई थी। उनकी ड्यूटी दो बजे से छह बजे भोर तक थी। चार बजे उनको दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। इसकी सूचना कंपनी कमांडर ने पांच बजे भाई विनय को फोन पर दी। परिवारवालों के मुताबिक अजय की मौत की जानकारी मां कृष्णा देवी, पत्नी मीरा देवी व बहनों ममता देवी और पुष्पा देवी को नहीं दी गई है। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने आई हैं। बेटी शिवानी, बेटे अभिलाष, अश्वनी और हर्ष से भी पिता के मौत की सूचना छिपाई गई है। मौत की जानकारी भाई विनय और राकेश को है। परिवार के अन्य लोगों को बताया गया है कि पिता बीमार हैं। अजय मई में 15 दिन की छुट्टी पर घर आये थे। छुट्टी बिताने के बाद जून में ड्यूटी पर गये थे। फरवरी में बेटी की शादी करना चाहते थे। उनका शव रविवार को गांव आएगा।