फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत
कंचनपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। यह हादसा गढ़रामपुर से पहले नहर पुलिया के पास हुई। दुर्घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के बालपुर श्रीनगर गांव निवासी दुर्वासा सब्जी की खेती करता था। गढ़रामपुर के एक व्यवसायी को किसान ने सब्जी बेचा था। उससे रकम लेने के लिए किसान बाइक से मंगलवार को गढ़रामपुर जा रहा था। बाइक पर इसके साथ इसका जानने वाला गुड्डू नाम का शख्स भी था। दिन में करीब तीन बजे गढ़रामपुर के पहले नहर पुलिया के समीप पहुंचा था। पीछे से तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि गुड्डू कुछ दूरी पर जा गिरा और दुर्वासा की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर इसकी पहचान की और घायल को तरकुलवहा अस्पताल पहुंचाया, जहां इसका इलाज चल रहा है। किसान अपने घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। इसकी चार बेटियां और एक दो साल का बेटा है। इसकी मौत से परिवार के सामने दो जून की रोटी संकट गहरा गया है। तरकुलवा एसओ ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed