फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   20 hours power cut

सतरांव व तेलियां कला उपकेंद्रों की 20 घंटे गुल रही बत्ती

Sun, 17 Jan 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
20 hours power cut
सतरांव व तेलियां कला उपकेंद्रों की 20 घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर के 132 केवीए ट्रांसमिशन केंद्र से सतरांव व तेलियां कला सबस्टेशन को जाने वाली 33 हजार केवीए की लाइन का ब्रेकर शनिवार को खराब हो गया। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े गांवों की बिजली गुल रही। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करा पड़ा। काफी मशक्कत के बाद रविवार सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

सतरांव व तेलियां कला सब स्टेशन को सलेमपुर के 132 केवीए ट्रांसमिशन केंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। शनिवार दोपहर सलेमपुर से जाने वाली 33 हजार केवीए की लाइन का ब्रेकर खराब हो गया। फाल्ट ढूंढने के लिए दिन भर कर्मचारी लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद रात में आपूर्ति बहाल की गई तो थोेेड़ी ही देर में लाइन ट्रिप कर गई। रविवार को सुबह करीब नौ बजे फाल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू की गई। इस दौरान सलेमपुर व भागलपुर ब्लॉक के सैकड़ों गांवों के लोग परेशान रहे। लोगों के मोबाइल फोन जवाब दे गए। पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं सिंचाई कार्य बाधित रहा। इस बाबत तेलिया कला के जेई दीपक मिश्र ने बताया कि 33 हजार की लाइन के ब्रेकर में खराबी के चलते आपूर्ति में दिक्कत हुई। इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed