{"_id":"62c9d492c4acc97f5705ffe7","slug":"2-ultrasound-center-seal-deoria-news-gkp443172295","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा, मशीनें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा, मशीनें जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा, मशीनें जब्त
संचालकों पर होगी विभागीय कार्रवाई : एसीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर में दो अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित पाए गए। एसडीएम और एसीएमओ के छापे में यहां मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। दोनों जगहों पर मशीन को जब्त कर दिया गया। एसीएमओ ने सीएचसी के अधीक्षक को दोनों संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शनिवार को एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय और एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में नगर में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित आशुतोष हॉस्पिटल पर मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है, जबकि अस्पताल संचालक के पास अल्ट्रासाउंड मशीन चलाए जाने के संबंध में कोई कागजात नहीं मिले। अवैध तरीके से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई। चरक पैथालॉजी सेंटर पर भी बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित पाया गया। प्रशासन ने दोनों मशीनों को जब्त कर दिया। दोनों जगहों पर बिना प्रशिक्षण प्राप्त किए लोग अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। मुख्य बाजार के दीप अल्ट्रा साउंड सेंटर और तहसील के पीछे अनन्या अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस ठीक मिला। मदनपुर में एक मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई। एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बिना लाइसेंस के संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। छापा की खबर पर तीन अल्ट्रासाउंड वाले ताला बंद कर फरार हो गए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव, एचईओ एलबी चौधरी, एमपी तिवारी, सरोज तिवारी, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।