{"_id":"666b6bf3a2f57b02e0004874","slug":"2-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1004-127745-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में संविदा लाइनमैन समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में संविदा लाइनमैन समेत दो की मौत
Fri, 14 Jun 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
पथरदेवा-धुसवां रोड पर डोमा चौराहे पर हुआ हादसा
हादसे के समय हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के पथरदेवा-धुसवां रोड पर बुधवार की रात में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक संविदा लाइनमैन समेत दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। हादसे के समय बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव के सिंगहा टोला निवासी राधे कुमार (28) पुत्र बिहारी प्रसाद पथरदेवा बिजली घर पर संविदा लाइनमैन थे। बुधवार को रात्रि 9:30 बजे के करीब पथरदेवा बिजली घर की मेन सप्लाई में फाॅल्ट चेक करने वह बाइक से पथरदेवा के लिए निकले थे। अभी वह अपने गांव के बाहर मेन सड़क पर डोमा चौराहे पर पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से बाइक से आ रहे छितौनी गांव निवासी लालू गोंड (36) पुत्र स्व. राम शरण से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि लालू गोंड की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि संविदा लाइनमैन राधे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान भोर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के समय हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक चालक
पथरदेवा-धुसवा मार्ग पर बुधवार की रात में हुए सड़क हादसे में दो बाइक चालकों की मौत की चर्चा क्षेत्रीय लोगों की जुबान पर तैर रही है। लोग इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए बाइक चालकों द्वारा हेलमेट नहीं लगाने पर अफसोस जता रहे थे। क्षेत्रीय लोगों का यह कहना था कि यदि बाइक चालक हेलमेट लगाए होते तो शायद दोनों की जान नहीं जाती।